Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandब्लॉक क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसान महापंचायत मैं पहुंचेंगे किसान-...

ब्लॉक क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसान महापंचायत मैं पहुंचेंगे किसान- प्रीत ग्रोवर

भोंपूराम खबरी, गदरपुर रुद्रपुर के गांधी पार्क में 1 मार्च को होने  किसान महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से किसान नेता सलविंदर सिंह कलसी एवं प्रीत ग्रोवर ने किसानों से विचार विमर्श करते व उनसे सुझाव मांगे।

मोदी सरकार द्वारा देश के अन्नदाता पर जबरन थोपे गए कृषि कानूनों के विरोध में रुद्रपुर में 1 मार्च को प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए तराई किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी तथा किसान नेता प्रीत ग्रोवर ने बड़ी संख्या में किसानों के साथ तमाम ग्रामीण क्षेत्रों का रुख करते हुए किसानों से मुलाकात कर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रीत ग्रोवर का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ कृषि कानूनो वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन व विरोध जारी रहेगा। दोनों किसान नेताओं की अगुवाई में तमाम किसान ग्राम मुकुंदपुर पहुंचे और गुरुद्वारे में किसान बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान गांधी पार्क में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने पर चर्चा करते हुए उसकी रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान सलविंदर सिंह कलसी ने कहा की देशभर के किसान किसानों के हितों की रक्षाा के पिछले 90 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। और आंदोलन के दौरान लगभग 220 किसान अपनी शहादत भी दे चुके हैं लेकिन इन सबके बावजूद भी मोदी सरकार को देश के अन्नदाता की कोई भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा प्रस्तावित महापंचायत को संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अलावा अन्य कई किसान नेता संबोधित करेंगे। वहीं किसान नेता प्रीत ग्रोवर ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान पूर्व डीसीबी अध्यक्ष एवं किसान नेता सुभाष बेहड़, भकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ विक्रम सिंह ,करनैल सिंह ,साहब सिंह ,गुरबाक्स सिंह, ब्रीत सिंह, मोहनीश चौधरी, सतवंत सिंह, एवं मेहर सिंह आदि सहित काफी संख्या मैं किसान मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments