Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandचुनाव समिति ने उद्योग व्यापार मंडल के चुनावों को 2 मार्च को...

चुनाव समिति ने उद्योग व्यापार मंडल के चुनावों को 2 मार्च को किए जाने की की घोषणा

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। श्री शिव मंदिर कार्यालय मे उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर चुनाव समिति की एक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान चुनाव समिति के पदाधिकारियों में 2 मार्च को चुनाव करवाने पर सहमति बनी। जिसके बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुडडी ने 2 मार्च को व्यापार मंडल चुनाव कराए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न करवाया जाएगा। चुनावी बैठक का संचालन युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष लवली हुड़िया द्वारा किया गया।

नगर में होने वाले उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर शिव मंदिर कार्यालय में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुडडी की अध्यक्षता में चुनाव समिति ने चुनाव संपन्न कराए जाने पर विचार विमर्श करते हुए 2 मार्च को चुनाव कराए जाने की घोषणा की। चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी अशोक हुड़िया ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 24 फरवरी को सुबह 10 से 1 बजे तक की जाएगी। 24 फरवरी को ही 1 बजे से लेकर 5 बजे नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। कहा कि नाम वापसी को लेकर 25 फरवरी तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र का मूल्य ₹100 प्रति निर्धारित किया गया है। और नामांकन शुल्क 51 सौ रुपए तय किया गया है। इसके अलावा 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। और मतदान के निर्धारित समय के उपरांत मतगणना की जाएगी और उसी दिन यानि 2 मार्च को ही विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा नामांकन पत्र के साथ एक फोटो व कलर आधार कार्ड की छाया प्रति देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव समिति की पहली प्राथमिकता चुनाव पूरी पारदर्शिता निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण सफल कराने की होगी। चुनाव समिति के पदाधिकारियों का फैसला सर्वमान्य होगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। चुनावी बैठक के दौरान संचालन समिति के राजेश डावर, अशोक छाबड़ा, लेखराज नागपाल, कृष्ण लाल सुधा, जय किशन अरोरा आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments