Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandकिशोरी से छेड़छाड़ करने व धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप...

किशोरी से छेड़छाड़ करने व धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भोंपूराम खबरी, गदरपुर। एक महिला ने अपने नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने एवं धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर कुल 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

थाना अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी महिला श्रीमती कंचन पत्नी सैमसन दयाल ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा है। महिला का आरोप है कि जब उसकी पुत्री प्रातः स्कूल को जाती है तो हर रोज वार्ड निवासी युवक आशीष पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उससे छेड़खानी करने के अलावा उस पर छीटाकशी करते हैं। जब इस संबंध में युवक के माता-पिता से शिकायत की गई तो उक्त युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ जान से मारने की नियत से धारदार हथियार लेकर घर के बाहर गाली गलौज करने लगे। जिस पर महिला ने अपने घर के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने राजीनामे के बहाने उसके पति व उसके बच्चों को ग्राम मझराशीला बुलाया। जब पीड़ित महिला का पति व बच्चे बताए गए उक्त स्थान पर पहुंचे तो पहले से ही घात लगा कर बैठे कुछ युवकों ने पति व दो पुत्रों के ऊपर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से महिला के पति व पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। जिसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आशीष, अनिल, लक्की, अभिषेक, राहुल, एवं विशाल समेत कुल 6 युवकों के खिलाफ धारा 147 323 504 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments