Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandGarwalआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात निकाय चुनाव जीत पर जताया...

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात निकाय चुनाव जीत पर जताया हर्ष

भोंपूराम खबरी, गदरपुर। गुजरात में हुए निकाय चुनाव मैं आम आदमी पार्टी द्वारा अन्य पार्टियों को दरकिनार कर दूसरा मुकाम हासिल किए जाने की खुशी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओंं द्वारा एक बैठक आहूत की गई। बैैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा बधाई दी।आम आदमी पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय डोंगपुरो सरदार नगर मोड़ पर आहूत की गई। बैठक के दौरान गुजरात में हुऐ स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी द्वारा दूसरे नंबर की पार्टी रहने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूजे का मुंह मीठा करा शुभकामनाएं दी। इस मोके पर आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्यासी डॉ वली अहमद मंसूरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी ओर भारी बहुमत से सरकार बनायेगी। क्योकि प्रदेश की जनता भाजपा एवं कांग्रेस से आजिज आ चुकी है। कहा कि भाजपा सरकार मे महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है जिससे जनता का जीना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। डॉ वली ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भोली भाली जनता कांग्रेस पार्टी को वोट देकर विधायक बनाती है लेकिन जीतने के बाद कांग्रेस का विधायक मंत्री बनने चक्कर में करोड़ों रुपए में बिक जाता है। डॉ वली ने कहा है कि प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों को भरपूर मौका देकर उसका खामियाजा भुगत रही है। अब जनता ने इन दोनों पार्टियों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। यही जनता आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियों को उनका सही आईना दिखाते हुए आम आदमी पार्टी को बहुमत से सरकार बनाने में सहयोग देगी। बधाई देने वालो में सुरेंद्र कंबोज डॉ आनंद विश्वास, तनु अरोड़ा, विकास पपनेजा, धरमपाल लोधी शाहिद हुसैन खुर्शीद अहमद मोहम्मद अहमद पेंटर अजीत मौर्य रवी कुमार, प्रियतम कंबोज अमरदीप बिर्क आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments