Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandसिक्स सिग्मा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में साइंस दिवस मनाया

सिक्स सिग्मा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में साइंस दिवस मनाया

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। सिक्स सिग्मा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में को साइंस दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कालेज परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की निर्देशिका डॉक्टर सीमा अरोड़ा फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ अभिजीत ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निर्देशिका डॉ सीमा अरोड़ा ने कहा कि मनुष्य का जीवन विज्ञान के प्रयोग की तरह है। जितनी बार आप प्रयोग करेंगे पहले से अच्छा फल पाएंगे।प्रधानाचार्य डॉ अभिजीत ओझा ने कहा विज्ञान मानवता के लिए सुंदर उपहार है, हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत साइंस से संबंधित पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता से हुई, जिसमें अभिषेक राय, नितिन प्रजापति, हिमांशी सैनी, आरिफा जहां ने बायोटेक्नोलॉजी पर, हार्दिक ने वनों के कटाव के बारे में व तेजपाल सूरज ढाली ने हृदय की क्रियाओ पर अपना पोस्टर प्रस्तुत किया।अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहां ललित सिंह बिष्ट,नवीन पंत, अनुभव बठला, ज्योति पवार, गिरीश चंद, ममता गोस्वामी, नवनीत तिवारी, गीता विश्वास, अमृता विश्वास, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments