Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandकल्याणी की सफाई को अभियान जारी 

कल्याणी की सफाई को अभियान जारी 

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नगर निगम और रोटरी क्लब द्वारा कल्याणी नदी की सफाई के लिए चलायी जा रही मुहिम के तहत नदी की वृहद स्तर पर सफाई की गयी। बड़ी संख्या में लोगों ने नदी की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस दौरान कल्याणी की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से द्रोण कालेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया।

बता दें गणतंत्र दिवस पर कल्याणी नदी की सफाई के लिए अभियान शुरू किया गया था। इसी के तहत नदी की सफाई के अभियान से द्रोण कालेज के विद्यार्थी भी जुड़ गये। कालेज के विद्यार्थियों ने नदी की सफाई में हाथ बंटाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को नदी की सफाई के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ शिक्षण संस्थाएं भी अब इस अभियान से जुड़ने लगी है। इससे अभियान को और मजबूती मिलेगी। नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने कहा कि कल्याणी नदी को साफ बनाने के उद्देश्य से लोगों को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कूड़ा ना डालने की अपील की जा चुकी है। अब नदी में कूड़ा डालने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। सफाई अभियान में रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, साथी टीम, द्रोण कॉलेज सहित कई संस्थाओं के लोग जुटे रहे। इस दौरान सेनेटरी इंसपेक्टर अमित नेगी, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीलम कोली, पार्षद शिव कुमार गंगवार, निमित शर्मा, विधान राय, राजेश जग्गा, भाजपा महिला मोर्चा उत्तरी मंडल की नगर अध्यक्ष ममता राठौर, शम्मी गुप्ता,अशोक अग्रवाल, किशोर शर्मा, जगदीश बिष्ट, अमित अग्रवाल, सफाई नायक गौतम कुमार, सुशील कुमार,सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments