Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandव्यापारियों ने फूँका राज्य कर विभाग का पुतला 

व्यापारियों ने फूँका राज्य कर विभाग का पुतला 

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  जनपद के हजारों व्यापारियों की राज्य कर विभाग द्वारा एकपक्षीय सुनवाई अधिकारी का रुद्रपुर से हल्द्वानी स्थानांतरण किए जाने व आर्थिक वसूली के लिए व्यापारियों को बिना नोटिस दिए विभाग द्वारा तहसील स्तरीय नोटिस भेजने से गुस्साए व्यापारियों ने राज्य कर विभाग का मुख्य बाजार में पुतला फूंका। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोड़ा ने कहा कि सेल्स टैक्स विभाग उनका उत्पीड़न कर रहा है। व्यापारियों के टैक्स सम्बन्धी समस्याएं होने पर पहले सुनवाई रुद्रपुर होती थी। लेकिन यहाँ से कार्यालय अब हल्द्वानी में स्थानांतरित कर दिया गया है। विभाग द्वारा व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं और दुकानें सीज की जा रही हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह ने कहा कि राज्य कर विभाग ने कोरोना काल में ही व्यापारियों के खिलाफ एकपक्षीय निर्णय लिया और बिना नोटिस भेजे आर्थिक रिकवरी के लिए तहसील से आदेश करा दिए गए। अब इस आड़ में तहसील कर्मी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में जिला मंत्री बलराम अग्रवाल, संदीप चीमा, शिव कुमार बंसल ,विजय फुटेला ,सुरेंद्र रज्जी, राजेश कामरा ,पवन गाबा ,आकाश भुसरी, बलविंदर सिंह बल्लू, पंकज सुखीजा ,जिम्मी मुंजाल, ओंकार सिंह ढिल्लों ,विजय सूरी, मनीष अग्रवाल, राकेश खुराना, रवि खुराना, जसवीर बठला, सचिन तनेजा, अंकित चावला, दीपक मित्तल आदि व्यापारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments