Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandKumaunतहबाजारी शुल्क बढ़ने से उबले व्यापारी 

तहबाजारी शुल्क बढ़ने से उबले व्यापारी 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर द्वारा खोखे-फड़ की तहबाजारी मे दस गुना की वृद्धि किये जाने पर उद्योग व्यापार मंडल ने निगम के परिचारकों द्वारा नोटिस बांटने का विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते हुए हंगामा किया।

बस स्टैंड से सामने निगम के द्वारा बढ़ाए गए तहबाजारी के नोटिस बांटे जा रहे थे। इसकी सूचना पर दर्जनों व्यापारी वहां एकत्र हो गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया की पूर्व में पचास रुपए प्रतिमाह तहबाजारी ली जाती थी मगर अब पन्द्रह सौ रुपये प्रतिमाह के नोटिस बांटे जा रहे हैं। इसे व्यापारियों के साथ धोखा बताते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि आये दिन नगर निगम व्यापारियों का उत्पीडन कर रहा है। इससे साबित होता हैं कि नगर निगम व्यापारियों से द्वेष भावना से कार्य कर रही है। जुनेजा ने यह भी कहा कि व्यापारी अभी कोरोना के जंजाल से उबरा नहीं है और निगम कोई न कोई नया फरमान जारी करके व्यापारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहा है। कहा कि व्यापारी बेहद त्रस्त है और अब निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

विरोध करने वालो मे राजीव जोशी, आशु ग्रोवर, विनोद ठुकराल, इंद्रजीत सिंह, आशीष मुंजाल, हरजीत सिंह ,लक्की कालड़ा, श्रवण बत्रा, विक्की रावल, पिंकू, अमरजीत सिंह, राजू सोनकर आदि व्यापारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments