Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandKumaunनिरस्त हो गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने का आदेश 

निरस्त हो गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने का आदेश 

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। ज़िला बार एसोसिएशन उधमसिंहनगर के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने गैरसैंण कमिश्नरी के गठन को गैर जरूरी बताते इसे तत्काल भंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण के नाम पर भाजपा को वोट नहीं मिलेगा बल्कि प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने पर ही जनता उन्हें चुनाव में जिताएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गठन के मात्र डेढ़ वर्ष बाद जनता ने भाजपा के हाथ से सत्ता छीन ली थी। ऐसे में कमिश्नरी के नाम पर सत्ता में वापसी का ख्वाब देखना छोड़ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राज्य को विकास की दिशा में ले जाएं। जनता का वोट पाने के लिए तहसील, थाना, बिजली विभाग आदि को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं। सरकारी विभागों में फरियादियों की बात नहीं सुनी जाती। बिना रिश्वत काम नहीं होते। कोई विरोध करता है है तो सरकारी काम में बाधा का मुकदमा लाद दिया जाता है।

इन समस्याओं को दूर करने पर ही भाजपा सत्ता में वापसी कर सकती है अन्यथा हालात दिल्ली सरकार जैसे हो जायेंगे जहाँ राजनीती की नवप्रवेशी पार्टी ‘आप’ ने उन्हें चारों खाने चित्त कर दिया था। छाबड़ा ने कहा कि सरकार को गरीब की बात सुननी चाहिये। कमिश्नरी, ज़िला और नया राज्य बनने से आम जनता को कुछ हासिल नहीं होता इसलिये सरकार को अभी भी समय रहते चेत जाना चाहिये अन्यथा उत्तराखण्ड की क्रांतिकारी जनता बदलाव लाने में देर नहीं करती।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments