Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandमहंगाई के खिलाफ युवक कांग्रेस ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

महंगाई के खिलाफ युवक कांग्रेस ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के साथ-साथ पेट्रोल पदार्थों में आसमान छूते दामों से असहज दर्जनों युवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित बैरागी व कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार के नेतेत्व में गुलरभोज नई बस्ती में पहुंचकर महंगाई के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में मोटरसाइकिल रख कर महंगाई के खिलाफ नारेबाज़ी की। वही रेलबे चौराहा पर केंद सरकार का पुतला भी फुका।

गुलरभोज के नई बस्ती कोंग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर युवा नगर अध्यक्ष सुमित बैरागी व कुमाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार के नेतेत्व में बैलगाडी में मोटरसाइकिल रख कर पैदल मार्च करते हुये रेलबे चौराहे पर केन्द्र सरकार का पुतला फुका। इस दौरान कांग्रेस के कुमाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह महंगाई रोकने में नाकामयाब रही है। सब्जी दाल और अनाजों के दाम बढ़ने से जहां आम जन बेहाल है वहीं रसोई गैस के दाम बढ़ने से लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। कहा कि आज गैस सिलेंडर ₹1000 के आसपास पहुंच गया है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होने कहा कि आज गरीब और मध्यवर्गीय परिवार में महंगाई को लेकर चिंता की लकीरे बढ़ रही हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोग बेहाल और परेशान हैं लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। युवा नगर अध्यक्ष सुमीत बैरागी ने कहा कि उन्होंने आज बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष नंदावल्लभ पांडे, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुमित बैरागी, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, राजेंद्र पाल सिंह राजू, किशोर कुमार हालदार, सुमित्तर भुल्लर, वरुण कपूर, मनु चौधरी, किशोर सामन्त, रेखा रावत, प्रेम सिंह, जयराम राजभर धर्मेंद्र राजभर, निताई मंडल, लखवीर सिंह लक्खा, रियासत अली, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंगल सिंह, विजय सिंह, रवि शंकर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments