Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandभाजपा ने जुमलों और झूठ से बनायी सरकार : मीना शर्मा 

भाजपा ने जुमलों और झूठ से बनायी सरकार : मीना शर्मा 

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने शिव नगर, विवेक नगर,  ट्रांजिट कैंप आदि क्षेत्रों में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान शर्मा ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के शासन में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। जनसंपर्क के दौरान शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। शर्मा ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यह जुमलों और झूठे वादों की सरकार है। महंगाई कम करने, रोजगार देने, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के नाम पर लोगों को छल कर उनका वोट लेकर सरकार बनायी गयी। कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर आमजन की समस्याएं दूर होंगी और तेजी के साथ विकास कार्य प्रारंभ होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments