Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandKumaunदिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने महिलाओं को किया सम्मानित

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने महिलाओं को किया सम्मानित

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेड़ा स्थित समिति के कार्यालय पर महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री अमन सिंह ने किया। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने महिलाओं को बैच लगाकर उन्हें बुके भेट किया व शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी ने कहा कि आज की नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। अमन सिंह ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष। यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। इस अवसर पर राजेद्र चांदना, विक्रांत जौहरी, वीरेंद्र आर्या, इरफान अली, विकास सक्सेना, नासिर हुसैन, सोमिन अहमद, नरेंद्र शर्मा, समेत अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments