भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल की जिला इकाई उधम सिंह नगर द्वारा जिलाधिकारी उधम सिंह रंजना राजगुरु नगर को दिव्यांग जनों के लिए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया सक्षम संस्था की जिला अध्यक्ष व अनमोल फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी दिव्यांगों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं और प्रत्येक दिव्यांगजन की समस्या को हल करने की कोशिश करती हैं। सक्षम सह प्रांत अनुसंधान प्रमुख सतीश कुमार ने राजगुरु को अवगत कराया कि सक्षम द्वारा महाकुंभ हरिद्वार में 7 केंद्र बनाए गए हैं। उन केंद्रों पर विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क नेत्र जांच की जा रही है और निःशुल्क चश्मा वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर सक्षम जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रशांत सिंह, कृष्ण पाल, राजीव कुमार, प्रकाश चंद जोशी, मीरा सिंह, सृष्टि चौहान, अनमोल आदि थे।
दिव्यांगों के लिए किये कार्यों को डीएम सम्मानित
RELATED ARTICLES



