Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandदेह व्यापार में लिप्त दो लोगो को किया पुलिस ने गिरफ्तार

देह व्यापार में लिप्त दो लोगो को किया पुलिस ने गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो युवको को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। वही पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त एक नाबालिग को भी बरामद किया है। जिसे चाइल्ड हेल्प के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को सूचना मिली थी कि हंस विहार कॉलोनी फेस-1 के एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर उस घर में छापा मारा तो टीम को देखकर अंदर मौजूद युवको ने कमरे की लाइट बंद कर दी। बामुश्किल टीम किसी तरह अंदर घुसी तो एक युवक सीढ़ी से छत की ओर भागा। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस ने दूसरे कमरा जोकि अंदर से बंद था। टीम ने किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर घुसी। अंदर कमरे में नीचे बिस्तर बिछा हुआ था और दरवाजे के पीछे एक युवक छिपकर खड़ा हुआ था। वही कमरे से पुलिस को एक नाबालिग किशोरी भी बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस को देहव्यापार में प्रयोग किये जाने वाला सामान भी बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस दोनो युवको को कोतवाली ले आई। जबकि बरामद नाबालिग किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पकड़े गये युवको ने अपना नाम राकेश रोशन निवासी कालाढंूगी, नैनीताल और दूसरे ने जितेन्द्र कुमार निवासी जिगना थाना मीरगंज, बिहार हाल निवासी थाना ट्रांजिट कैम्प बताया। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि उक्त मकान में राकेश रोशन देह व्यापार का धंधा चला रहा था। पुलिस ने दोनो युवको को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।

कालाढूंगी  निवासी राकेश रोशन हंस विहार कालोनी में किराये के मकान में रहकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था। वह नाबालिग किशोरी को रूपयो को लालच देकर जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। जोकि आर्थिक तंगी के कारण कम रूपयो में भी इस जिस्मफरोशी के धंधे में आसानी से फंस जाती है। वही राकेश खुद ग्राहको को यहां लेकर आता था।

पकड़े गये राकेश के पास से पुलिस को पांच सौ रूपये के दो नोट व दो मोबाइल और बरामद किशोरी के पास से पांच सौ रूपये के तीन नोट बरामद हुए है। वही राकेश के मोबाइल की छानबीन करने पर पुलिस को लड़कियों की फोटो कई नंबरो पर भेजकर बातचीत की जानकारी मिली है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments