Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandकिसान जागृति यात्रा पहुंची रुद्रपुर 

किसान जागृति यात्रा पहुंची रुद्रपुर 

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किसान जागृति यात्रा रूद्रपुर पहुंची। जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर सहित शामिल हुए।। जगह-जगह किसानों और आम लोगों ने रैली का स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने आम जनता को कृषि कानूनों से अवगत कराते हुए कानून वापस लेने की मांग के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

रामराज्य उत्तर प्रदेश से शुरू हुई किसान जागृति यात्रा दोपहर लगभग 12 बजे रुद्रपुर पहुंची। जहां रैली में शामिल किसानों का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। रैली मुख्य बाजार, अग्रसेन चैक से होते हुए बगवाड़ा पहुंची। जहाँ बगवाड़ा के किसानों ने रैली का स्वागत किया तथा किसानों ने फल भी वितरित किये। और यहाँ के किसान भी रैली में अपने लगभग 50 ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। इसके बाद किच्छा की ओर रवाना हुई।                                                             

इस दौरान किसानों ने कहा कि कृषक समाज पिछले तीन महीने से दिल्ली के आसपास के बॉर्डर पर बैठकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है। किसानों द्वारा देश के कई राज्यो में कृषि कानूनों के खिलाफ जगह-जगह महापंचायते की जा रही है। लेकिन सरकार हठधर्मिता अपनाते हुए अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार को नये कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। वक्ताओं ने कहा कि कृषि उपज की समर्थन न्यूनतम मूल्य का कानून बनना चाहिए। वहीं कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग लागू होने से किसानों की जमीन गिरवी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के अहित करने पर तुली हुई है। बढ़ते डीजल के दामो से खेती करना महंगा हो गया है। वही नये कृषि कानून लागू होने से किसान जमीन बेचने पर मजबूर हो जाएगा।इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, किसान नेता तेजेन्दर सिंह विर्क, विक्रमजीत सिंह, बलराम सिंह विर्क, करमवीर सिंह, दिलराज सिंह बाजवा, गुरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनराज सिंह, सिमरजीत सिंह, अमरपाल सिंह, गुरप्रताप सिंह, प्रीतपाल सिंह, अमरीक सिंह संधू, जोगेन्द्र सिंह संधू, जसविंदर सिंह, हैप्पी सिंह, कुलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments