Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandमहाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी भोले भक्तों की भीड़

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही आवास विकास स्थित शिव मंदिर में भोले भक्तों की भीड़ देखने को मिली। वही भोले भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। आज महाशिवरात्रि का पर्व है। रुद्रपुर शहर के श्री सनातन धर्म पांच मंदिर ,दुर्गा मंदिर ,हरि मंदिर ,अटरिया मंदिर, बृहस्पति देव मंदिर ,नीलकंठ मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भोले भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, बेर और फल अर्पण किए और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की । महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में भांग का प्रसाद भी वितरित किया गया । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।                                                               

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments