Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandकोरोना ने घटाई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या

कोरोना ने घटाई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना मरीज़ो की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसका असर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की कम होती संख्या के तौर पर देखा जा सकता है| रुद्रपुर रोडवेज में करीब 14 बसें दिल्ली के लिए चलाई गई है। जिसमे प्रतिदिन 500 से 600 लोग दिल्ली की यात्रा किया करते थे। मगर अब यात्रियों की संख्या घटकर 250 से 350 की रह गई है।

रुद्रपुर रोडवेज़ के सहायक प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया की दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीज़ो की संख्या के कारण बसों में यात्रियों की संख्या में गिरावट लगातार जारी है| उन्होंने बताया की बीते वर्षो में इस दौरान कई बसे भरी रहती थी. हालांकि रोडवेज द्वारा कोरोना से बचाव हेतु सभी उपाय किया जा रहे है, जिसमे बसों के सेनेटाइजेशन से लेकर मास्क और यात्रियों के लिए भी सेनेटाइजर की व्यवस्था उपलब्ध कराई गयी है। लेकिन एहतियातन लोग दिल्ली जाने में डर रहे हैं जिस कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गयी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments