Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandडॉ सोनू अग्रणी महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

डॉ सोनू अग्रणी महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

spot_img

भोंपूराम खबरी, पंतनगर। उत्तराखंड यूकॉस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंतनगर विश्वविद्यालय की महिला वैज्ञानिक को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) देहरादून, डीएवी महाविद्यालय देहरादून व डॉल्फिन पीजी कालेज इंस्टीट्यूट देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से अग्रणी महिला वैज्ञानिकों का चयन किया गया। जिसमें अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तिगत शैक्षिक योग्यताओं एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के आधार पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से 7 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

समाज के लिए उपयोगी शोध की ऑनलाइन प्रस्तुति के आधार पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के आणविक जीव विज्ञान एवं अनुवांशिक अभियंत्रिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सोनू अम्बवानी को प्रथम स्थान व 5000 रुपये राशि के साथ अग्रणी महिला वैज्ञानिक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने इस अवसर पर चयनित महिला वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गये शोध कार्य से प्रदेश के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका परिलक्षित होगी। आणविक जीव विज्ञान एवं अनुवांशिक अभियंत्रिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. एके गौड़ एवं विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के डीन डॉ. संदीप अरोड़ा ने भी डॉ. सोनू अम्बवानी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments