Tuesday, June 24, 2025
HomeUttarakhand45 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

45 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के ख़िलाफ़ खुद बालिकाओ को सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजिलपुर महरौला में 45 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन कराटे प्रतियोगिता कराकर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भूपेश चंद्र दुम्का व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पार्वती देवी एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया। चंद्र दुम्का ने कहा कि उत्तराखंड सरकार व रमसा की यह मुहिम छात्राओं का आत्मबल बढ़ा रही है। कहा कि आत्मबल से बड़ा कोई बल नहीं होता। आत्मरक्षा का हुनर जानने वाली बेटियां आत्मबल के साथ किसी भी हालात से निपट सकती हैं।

पार्वती देवी ने कहा कि आत्मरक्षा से महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा होता है। रमसा के तहत अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी व प्रशिक्षक सेंसेई ऋषि पाल भारती के दिशा निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाकर उन्हें अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम बनाने की पहल की जा रही है। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा आज सबसे बड़ी चुनौती है इस तरह के आयोजनों से लड़कियां मजबूत और आत्मनिर्भर होंगी। सेंसेई ऋषि पाल भारती ने कहा कि अपराध समय और स्थान का इंतजार नहीं करता है, आपके साथ कोई आपराधिक घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पास मौजूद सामान्य चीजों और आसपास के वातावरण में मौजूद चीजों को हथियार बनाकर अपराधी का सामना कर खुद को सुरक्षित कर सके। छात्राओं को पेन के जरिए हमला करना, दुपट्टे के इस्तेमाल से अटैकर को धूल चटाना जैसी तकनीकों के साथ साथ छात्राओं को की-होंन में ब्लॉक, पंच, किक, काता, रोल, थ्रो एवं महत्वपूर्ण तकनीकों को सिखाया गया।

प्रतियोगिता में अंजलि गंगवार, शिवानी, सीता, अंजलि, इलमा फातिमा ने स्वर्ण पदक, व अर्चना शर्मा, राजकुमारी, निभा, लोरी, पारुल ने रजत पदक एवं शबनम, स्वाति प्रजापति, खुशी विश्वास, मंतशा, कविता ध्रुवपाल, सोनिया, मुस्कान, रेखा ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर इलमा फातिमा व सीता को बेस्ट फाइटर अवार्ड एवं शिवानी को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड एवं सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कंचन, शमशाद अंसारी, रिमी शाह निर्णायक भूमिका में रहे।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की शुभा रावत, निधि वर्मा, मंजू रानी होलकर, डॉ वसंती, संतोष देवी, विनीता जगदीश चौधरी, दीप्ति गर्ग, नंदी पांडेय, अहिल्या मिश्रा, पूनम रानी, मीना आर्य, सुरेश चंद्र कश्यप, कैलाश चंद्र सक्सेना, तेजा लोहनी ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments