Wednesday, June 25, 2025
HomeUttarakhandहर ओर लगे गंदगी के ढेर, संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा 

हर ओर लगे गंदगी के ढेर, संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा 

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर निगम की लापरवाही के कारण न सिर्फ शहर की सूरत बिगड़ गयी है बल्कि शहर में हर पल बीमारियाँ फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर के कारण शहरवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि मौसम बदलने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। चिकित्सकों का मानना है कि मलेरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए सफाई व्यवस्था का दुरुस्त होना बहुत जरुरी है। लेकिन लगता है कि नगर निगम के अधिकारियों को जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। शहर में विशाल मगर मार्ट, नैनीताल मार्ग, अटरिया मंदिर मार्ग, रविन्द्र नगर, आदर्श कालोनी, आवास विकास, जगतपुरा आदि क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं और बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। शहर में नारकीय स्थिति हो चली है जिससे नागरिकों को बहुत मुश्किलें पेश आ रही हैं। बावजूद इसके निगम प्रशासन द्वारा व्यवस्था सही नहीं की जा रही है। शहर में गंदगी का यही हाल रहा तो आम जनों को संक्रामक बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

मुख्य बाजार में निकासी की व्यवस्था नहीं है। शहर में हर ओर गंदगी के ढेर लगे हैं। हैरत की बात यह है कि गौवंशीय पशु यहाँ दिन भर कूड़े में से गन्दगी और यहाँ तक कि पॉलिथीन भी खाते हैं। गाय को पूज्य बताकर वोट लेने वाली भाजपा के राज में ऐसा देखना दुखद है। संजय जुनेजा ,,,अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल

निगम प्रशासन को कई बार मौखिक रूप से आवास विकास की रिंग रोड व होली चौक रोड पर व्याप्त गंदगी हटाने के लिए आग्रह किया गया है। मगर निगम के अधिकारी उदासीन हैं और इनके कानों पर जूं नहीं रेंगती। — अतुल अग्रवाल,, स्थानीय

निगम एक ओर तो शहर की कल्याणी नदी की सफाई के लिए अभियान चला रहा है। मगर शहर में हर ओर लगे गंदगी के ढेर इन्हें नजर नहीं आते। शहर में सफाई व्यवस्था सही नहीं हुई तो बीमारी फैलेंगी।-हेमंत कुमार मिश्रा ,,स्थानीय

इस समय मौसम में परिवर्तन हो रहा है। गर्मी बढ़ने पर मच्छर प्रजनन करते हैं और संक्रामक बीमारियों के संवाहक बनते हैं। सफाई व्यवस्था सही होने से ही रोकथाम हो सकती हैं। – डॉ हरेंद्र मलिक,,,जिला अस्पताल

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments