Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandधूमधाम से मना रंगोत्सव

धूमधाम से मना रंगोत्सव

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। क्षेत्र में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर तरफ रंगों की बौछार होती रहीं तो बच्चों व युवाओं ने गुलाल उड़ाते हुए डीजे पर धमाल मचाया। वहीं लोग गिले-शिकवे दूर करके एक दूसरे से गले मिले। कोरोना महामारी के डर पर आस्था व श्रद्धा भारी रही और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया।

रविवार की रात्रि होलिका दहन के बाद सोमवार की सुबह रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। होली के रंगों में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र तर हो गया। साथ ही हर जगह युवाओं का शोर देखने को मिला। दिन का उजाला होते ही बच्चों ने रंगों से भरी पिचकारियां भरनी शुरू की और बौछार करने लगे। इलाके में धूमधाम से होली मनाई गई। जगह-जगह पर लगे डीजे सिस्टम पर युवा खूब थिरके। गिले-शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहा। गली-गली, घर-घर बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया। जो भी दिखा उसे रंगों से पोत दिया। वृद्ध लोग एक दूसरे के घर जाकर लोगों से गले मिलकर होली की बधाई देने में लगे थे। होली पर युवाओं का अलग ही तरीका था। युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए जमकर गुलाल उड़ा रहे थे। रंगों की बौछार के कारण सड़के भी लाल हो गई। तो वहीं डीजे पर रंग बरसे भीगे चुनकर वाली रंग बरसे.. आज ने छोड़ेंगे बस होली खेलेंगे.. आज ब्रज में होली रे रसिया.. होली के दिन खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं.. आदि गीतों की धुनों पर युवा थिरक रहे थे। शहर के आवास विकास, मेट्रोपोलिस, ओमेक्स, शारदा, मॉडल, आदर्श, इंदिरा, रम्पुरा, भूतबंगला, मुख्य बाजार, अलायन्स आदि कालोनियों सहित बिगवाड़ा, महाराजपुर, कनकपुर, फजलपुर मेहरौला, जफरपुर आदि गांवों में भी होली की मस्ती व प्रेम सौहार्द का माहौल रहा। होली के दिन शाम तक शहर में रंगों की बौछार होती रही। इस दौरान शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा रही।

होली के त्यौहार पर शहर की फिजा हुड़दंगी न खराब करने पाए। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे। हर चौराहे पर पुलिस व थानावार जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। इसके अलावा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसडीएम तथा सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ सुबह से ही शहर के विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूमकर हड़दंगियों पर नजर रख रहे थे। शाम में जब रंग का कार्यक्रम समाप्त हुआ तब जाकर अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments