Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandमंदी से अछूता नहीं रहा प्याज 

मंदी से अछूता नहीं रहा प्याज 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अपनी तासीर तो कभी अपने भाव से लोगों को रुलाने वाला प्याज अब खुद मंदी की मार झेल रहा है। सत्तर से सौ रुपये किलो बिककर जिस प्याज में कभी देश की सत्ता परिवर्तित करने का माद्दा था आज वही प्याज शहर की सब्जी मंडी में 15 से 20 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है। हैरानी की बात यह है कि इस कीमत पर भी प्याज के ग्राहकों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुआ है। मंडी के थोक दुकानदारों का कहना है कि अगले कुछ दिन प्याज की कीमत यथावत बनी रहेगी और उसके बाद इस भाव में भी गिरावट आएगी।

त्योहारों के बावजुद बाज़ार में कोई तेजी नही देखी गयी। साथ ही कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण सभी जगह मंदी की मार का असर है। बाजार में खरीदारी में आई गिरावट के कारण प्याज की कीमतों में भी कमी आई है। सब्जी विक्रेता सतीश ने बताया की होली के त्योहार पर सामान्य बिक्री होने के कारण नासिक से आये प्याज 15 से 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे है। उन्होंने बताया की फिलहाल प्याज की कीमत बरक़रार रहेगी। देसी प्याज की खेप अभी आनी बाकी है जिसके बाद प्याज की कीमतों में और कमी आने का अंदेशा है। सब्जी विक्रेता राजू का कहना है कि इस तरह की मंदी पहले नहीं देखी। प्याज की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद लोग सामान्य से कम खरीदारी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कई दुकानदारों का स्टॉक सड़ने की हालत में पहुँच गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments