भोंपूराम खबरी ,रुद्रपुर। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते चिकित्सा विभाग ने सतर्कता बड़ा दी है | इस समय जिले भर में 55 जगह कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है जिसमे जिले के सभी आठ ब्लॉक शामिल है। जिले के 55 अस्पतालों में रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा के अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जहाँ कोविशील्ड वैक्सीन लोगो को लगाई जाएंगी। टीकाकरण के लिए जिले में 33 सरकारी केंद्र और 22 निजी अस्पतालों की शामिल किया गया है। केन्द्र सरकार के आदेश के बाद जिले के 24 अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य जारी हुआ | टीकाकरण के शुरू में 10 निजी अस्पतालों को ही शामिल किया गया था लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 22 कर दी गयी है | जिसमे रुद्रपुर में 13, खटीमा में 8, सितारगंज में 5, किच्छा में 4, काशीपुर में 16, गदरपुर, बाजपुर और जसपुर में 3-3 केंद्र शामिल है। इसमें सरकारी – गैर सरकारी के साथ सरकार द्वारा लगाए जा रहे शिविर भी शामिल है। अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेन्द्र मलिक ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जिसके तहत टीकाकरण केन्द्रो की संख्या में इज़ाफ़ा करना आवश्यक है। डा मलिक ने बताया की निशुल्क होने के कारण लोगो का झुकाव सरकारी अस्पतालों की तरफ ज्यादा है। जिसके मद्देनज़र सरकारी अस्पतलों में टीकाकरण कि पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है|
कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में 55 केंद्र
RELATED ARTICLES



