Monday, March 30, 2026
HomeUttarakhand31वी सबजूनियर राष्ट्रीय नैंसनल कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे...

31वी सबजूनियर राष्ट्रीय नैंसनल कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दीप जलाकर किया शुभारंभ

spot_img

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की तत्वधान में खुदीराम बोस मिनी स्टेडियम में चार दिवासिया 31वी सबजूनियर राष्ट्रीय नैंसनल कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दीप जलाकर किया। वही इसमें दिल्ली, गोवा, गुजरात सहित 28 राज्यों की टीम हिस्सा ले रही है। पहले दिन की प्रतियोगिता क्वालीफाईंग कराई जाएगी।

कबड्डी के खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित करने के लिए 3:30 करोड़ की लागत से शहीद खुदीराम मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया है। गदरपुर के दिनेशपुर क्षेत्र में कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी होने के चलते इस बार 31 वीं अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग राष्ट्रीय मिनी स्टेडियम में प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, तमिल नाडु, गोवा, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार झारखंड सहित 28 राज्यों से 26 बालक व 26 बालिका के टीमें हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में शुरुआत के पहले दो दिन क्वालीफाइंग मैच कराए जाएंगे। प्रत्येक दिन 30 से 32 मैच खेले जाएंगे। पहले दिन आठ मैच कराई जाएगी। प्रतियोगिता शुभारंभ होने के पहले एनसीसी के छात्रों ने फ्लैग मार्च निकाला। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत रावत, महासचिव चेतन जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी रसिका सिद्की, खेल नगर अध्यक्ष सरोज मंडल, सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, अनादि मंडल, रोहित मंडल सहित अन्य मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक खेल जारी था।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments