Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandकोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम...

कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिलाधिकारियो, एसएसपी व सीएमओ के साथ अन्य प्रदेशो में कोरोना के मामलों में हो रही लगातार बढोतरी को देखते हुये कोविड-19 संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में तैयारियो की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कहा कि अब तक कोविड-19 की रोक थाम के लिये सभी जनपदो ने अच्छा कार्य किया। लेकिन अब जिस तेजी से कोरोना संक्रमण अब बढ रहा है वह बहुत चितंा का विषय है, उसे रोकने के लिये और अधिक सबको मिल कर तेजी से कार्य करने की जरूरत है। उन्होने जिलाधिकारियों को टैस्टिंग व टीकाकरण को और अधिक बढाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि जनपद की सभी सीमाओ पर अन्य प्रान्तो से आने वाले लोगों की निरंतर टैस्टिग व चेकिंग की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की निरन्तर काॅन्टेªक्ट टेªसिंग की जा रही है। उन्होने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि बैठक के माध्यम से लोगो को जागरूक करें व अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने बताया कि आगामी नवरात्र एवं रमजान के पर्व के दृष्टिगत कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। उन्होने कहा कि जनपद के सभी विद्यालय संचालित हो रहे है। जिस पर भविष्य में परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि आईईसी के तहत धार्मिक सस्ंथाओं, सोशल मिडिया, आॅटो रिक्शा, जनप्रतिनिधियों की आॅडियो-विडियो आदि के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद के औद्योगिक ईकाइयो में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि बस्तियो में भी मेडिकल टीम द्वारा लगातार टेस्टिंग व सैम्पलिंग की जा रही है।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, ओसी एनएस नबियाल, सीएमओ डा. डीएस पंचपाल, डीडीओ डाॅ. महेश कुमार, एसीएमओ डा. हरेन्द्र मलिक, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments