Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandउप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को मातृशोक 

उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को मातृशोक 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उप सूचना दिनेशक एवं नैनीताल व उधम सिंह नगर के जिला सूचना अधिकारी योगेश मिश्रा की माता जी सरला मिश्रा का शनिवार रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। मीडिया जगत के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों समेत तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 80 वर्षीय सरला मिश्रा अपने पुत्र के साथ नगर आदर्श कालोनी में रहती थी। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। तमाम लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। उनके निधन पर मीडिया जगत, प्रशासन एवं राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रविवार दोपहर किच्छा रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई थी। यहाँ पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, विधायक राजकुमार ठुकराल, सहायक जिला सूचना अधिकारी डीआर टम्टा, विजय कुमार, बब्बन भाई, पुष्कर राज जैन, अनिल शर्मा, संजय ठुकराल, राजकुमार डावरा, राजीव शुक्ला, विजय आहूजा, नेत्रपाल मौर्या, मुक्तेश्वर शाही, अवतार बिष्ट आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

वहीं सरला मिश्रा के आकस्मिक निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर ने भी शोक व्यक्त किया है। इस दौरान संगठन के जिला कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मिक शांति को प्रार्थना की गयी।  संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि स्व. सरला मिश्रा जी अपने नाम के अनुरूप सरल स्वभाव की महिला थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा व प्रभु की भक्ति में लगाया। जिला महामंत्री आकाश आहूजा ने कहा कि उनका जाना परिवार के साथ ही समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में सम्पूर्ण संगठन मिश्रा परिवार के साथ खड़ा है। सभी ने ईश्वर से परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने को प्रार्थना की। शोक सभा में कंचन वर्मा, सुरेन्द्र गिरधर, राजकुमार फुटेला, केपी गंगवार, नाहिद खान, मुमताज अहमद, रमेश चन्द्र, सोमपाल कोली, विशाल कोली, अजय चड्ढा बाबु, मनीष कश्यप, सुशील चौहान, एसपी अरोरा, करमजीत चन्ना, दिव्य आलोक शर्मा, अल्तमश मालिक, शहीद खान, जुबेर मलिक, फणीन्द्र नाथ गुप्ता, शिवम् शर्मा, मनोज आर्या, अर्शी खान, मनीष आर्या, नरेन्द्र राठौर, रणजीत कुमार, संदीप पाण्डेय, आदि तमाम पत्रकार शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments