भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सीपी शर्मा ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्वागत समारोह में झंडे लगाने वाले रम्पुरा निवासी विवेक कोली को मजदूरी मांगने पर जलाना बेहद शर्मनाक है। सरकार पीड़ित का एम्स में उपचार कराए। उन्होंने मांग करी कि राज्य सरकार पीड़ित को बीस लाख रुपए मुआवजा दे।
शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित विवेक कोली का हाल चाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन का कोई अधिकारी पीड़ित की मदद को आगे नहीं आया है। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग करी कि बुरी तरह से झुलसे कोली का एम्स में उपचार करना चाहिए। कहा कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी मजदूरी मांग ली, जिस पर सत्ता के नशे में मदमस्त लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल कर उसे जला दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से सत्ता के मद में होश खो बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं की संवेदनहीनता सामने आई है। इस मामले में राज्य सरकार को पीड़ित को तत्काल बीस लाख रुपये सहायता राशि उपलब्ध करानी



