भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नवरात्र में फूलों का विशेष महत्व है। रुद्रपुर के गांधी पार्क करीब 8 से 10 फूल विक्रेता हैं, ये सभी बरेली और इसके आस पास के क्षेत्रों से फूल मंगाते है। जिसमे मुख्य रूप से गुलाब और गेंदे शामिल होते हैं। साथ ही सजावट के लिए जलवेरा और ग्लेडिला के फूल बेहद ख़ास है।
पिछले कई महीने से मंदी की मार झेल रहे फूल विक्रेताओं ने नवरात्रों में राहत की साँस ली है | फूल विक्रेता तरुण ने बताया की कोरोना काल के बाद हर वर्ग परेशान है। सामान्य दिनों में फूलों की बिक्री लगभग न के बराबर रहती है। एक और फूल विक्रेता हनीफ ने बताया कि शुरू में कारोबारियों द्वारा कम फूल ही लाये गए थे। लॉक डाउन के अंदेशे को देखते हुए बिक्री की उम्मीद कम ही थी। लेकिन ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए फूलों की आवक भी बढ़ा दी गयी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि पूरे नवरात्रों के दौरान मांग ऐसी ही बनी रही तो कारोबारियों को काफी अच्छा मुनाफा हो जायेगा। बाजार में गेंदे का फूल 100 से 120 रुपये प्रति किलो और गुलाब का 70 से 80 रुपये प्रति किलो की कीमत पर उपलब्ध है। बुके की शुरुआती कीमत 50 रुपये रखी गयी है। फूल खरीदने आये ग्राहक देवजीत ने बताया कि त्योहारों को देखते फूलों की मात्रा तो पर्याप्त है लेकिन वैरायटी काफी कम है। देवजीत ने बताया कि गुलाब हुए गेंदे के अलावा चंपा, चमेली और गुड़हल के फूलों का होना भी अनिवार्य है। नौ देवियों की पूजा अर्चना में अलग-अलग फूलों के अर्पण की मान्यता है|



