भोंपूराम खबरी , रुद्रपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लॉकडाउन किये जाने के बाद नगर निगम ने भी कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। मेयर रामपाल सिंह ने निर्देश पर नगर निगम ने की कई टीमों ने शहर के भीड़-भाड़ वाले में क्षेत्रों व मुख् बाजारों सहित ट्रांजिट कैंप इलाके को सैनिटाइज किया गया। निगम के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान हर दिन रात नौ बजे के बाद सैनिटाइजेशन प्रक्रिया की जाएगा।
सुबह नौ बजे से नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया। क्षेत्रों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। गोल मार्केट, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, बता चौक, गांधी पार्क, मनिहारी बाजार व विधवानी मार्केट को सैनिटाइज किया गया। दरअसल प्रदेश समेत शहर में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है।
इससे बचाव और रोकथाम के लिए शासन द्वारा रात्रि नौ बजे से कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रात को बाजार खाली होने के बाद नगर निगम द्वारा संक्रमण रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। गोस्वामी ने बताया कि अब रोजाना शहरी क्षेत्र व मलिन बस्तियों में संक्रमण रोधी दवा का छिड़काव कर भीड़ वाले क्षेत्रों को वायरस मुक्त बनाने की प्रक्रिया चलती रहेगी।



