Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandशर्मा ने किया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन

शर्मा ने किया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने आज वार्ड नंबर 16 के कौशल्या एनक्लेव में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन वार्ड के प्रमोद शर्मा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ सोसायटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा सचिव आरके मौर्य एवं एएनएम दीपा जोशी के साथ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश के अंदर महामारी फैल रही है । सावधानी ही इसका बचाव है। उन्होंने सभी 45 वर्ष से ऊपर के सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कृपया अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वैक्सीनेशन लगवाकर देश को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जितनी सावधानी हर व्यक्ति बरतेंगा उतनी ही तेजी से करो ना भी घटेगा इसलिए मास्क और 2 गज की दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। वैक्सीनेशन कैंप लगाने पर क्षेत्र के लोगों ने भी विकास शर्मा का आभार जताया। इस दौरान ए एन एम दीपा जोशी, सुनीता छाबड़ा, केवल मुंजाल, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments