भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।कोरोना महामारी से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बेहद ज़रूरी है। जिसके लिए कई तरह के काढ़े ,योग के साथ फलों का प्रयोग करने की सलाह सभी को दी जा रही है। इन्हीं फलों में से एक है संतरा जिसमे कई तरह के गुण विद्यमान है। जिसके रोजाना इस्तेमाल से कई बीमारियों को शरीर में आने से रोका जा सकता है। विटामिन सी की अधिकता के कारण संतरा व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। कफ में भीसंतरा बेहद उपयोगी है। इन्ही कारणों के चलते बाजार में संतरे की मांग व इसी के साथ कीमत काफी बढ़ चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी, इन्फ्लूएंजा और रक्तस्राव के हमलो को रोकने वाला संतरा, किडनी को स्वच्छ रखने में भी सक्षम है। विटामिन सी से भरपूर होंने के साथ पेट के लिए संतरा लाभप्रद है | पुराने कफ को ठीक करने के साथ संतरे के रोजाना इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियां शरीर के अंदर प्रवेश ही नहीं करेंगी। संतरे के बढ़ते दाम को लेकर फल विक्रेता राजू ने बताया कि अमूमन नागपुर से आए रहे संतरे इस समय 50 से 60 रूपये प्रति किलो के दाम बेचे जाते थे। लेकिन भंडारण के कारण थोक विक्रेता को 80 से 90 रूपये की खरीद पड़ रही है और ग्राहक को 100 से 120 रूपये प्रति किलो के भाव संतरा बेचा जा रहा है।



