भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।पिपलिया नंबर 2 में भी भीषण अग्निकांड के बाद 9 परिवारों का मकान और सामान जलकर राख हो गया। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती शर्मा ने पीड़ित परिवारों की आंशिक रूप से मदद की ।उल्लेखनीय है कि पिपलिया नंबर 2 के पश्चिमी क्षेत्र में अचानक आग लग गई और इससे 9 परिवारों के मकान सहित उसमें रखा सभी सामान और पैसा जलकर स्वाहा हो गया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है और इससे हम सभी लोगों को मिलकर पीड़ित परिवारों की मदद करनी है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि वह अग्नि कांड में अपना सब कुछ गवा चुके पीड़ितों को अधिक से अधिक मदद करें। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान आसीत बाला ,ग्राम प्रधान मुकेश बाला, मुन्नू चौधरी, सतपाल, मोनिका ढाली , अनिल शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
अग्निकांड पीडितों की मदद की मीना ने
RELATED ARTICLES



