Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandकर्ज का पैसा न देने पर सूदखोरों ने बनाया दबाव,जिसके चलते व्यक्ति...

कर्ज का पैसा न देने पर सूदखोरों ने बनाया दबाव,जिसके चलते व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। सूदखोर दंपती के दबाव से परेशान एक व्यक्ति ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। व्यक्ति को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहॉ उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक दंपति पर मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बराड़ कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए उधार लिए थे। जिसमें से उसने कुछ रकम चेक के माध्यम से वापस कर दी थी । शेष रकम देना बाकी था। लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा ब्याज सहित रकम देने का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे राजेन्द्र काफी परेशान चल रहा था। आरोप है कि विगत 15 दिन पहले वह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ राजेन्द्र के घर जबरदस्ती घुस आया और रकम नही देने पर उसकी जमीन कब्जा करने की धमकी देने लगा। जिस पर आसपास के लोगो ने बीच बचाव कर मामला निपटा दिया। लेकिन गुरुवार को उस व्यक्ति का फ़ोन आया कि कल सुबह तक पैसे नही मिले तो वह जमीन पर कब्जा कर लेगा। जिससे तनाव में आकर राजेन्द्र ने लाइसेंसी पिस्टल से आने को गोली मार ली। लहूलुहान की स्थिति में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार मोहब्बत सिंह और हरजिंदर कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की रही है। उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments