Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandएसडीएम और सीओ ने लिया बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा, ड्यूटी में...

एसडीएम और सीओ ने लिया बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा, ड्यूटी में लापरवाही पर दी कार्यवाही की चेतावनी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर से सटे रामपुर बॉर्डर पर एसडीएम विशाल मिश्रा और सीओ सिटी अमित कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ड्यूटी में लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलो को देखते हुये सकरार की गाइडलाइन का पालन कराने को जिला व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर एसडीएम विशाल मिश्रा और सीओ सिटी अमित कुमार टीम के साथ रामपुर बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसडीएम मिश्रा ने बताया कि प्रशासन सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने को सतर्क है। रोजाना बॉर्डर पर पहुंच निरीक्षण किया जा रहा और कर्मियों को दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही न हो इसके लिये भी कर्मियों को हिदायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वालों को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कहा कि राज्य में प्रवेश करने वालो लोग अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आये। सीओ अमित कुमार ने बताया कि बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये गये कि राज्य में आने वालों की चेकिंग करने के बाद ही प्रवेश दें। इस दौरान कोतवाल एनएन पंत भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments