Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandमानसून पूर्व बारिश ने निगम के दावों की उड़ाई धज्जियाँ 

मानसून पूर्व बारिश ने निगम के दावों की उड़ाई धज्जियाँ 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर परिषद के अधिकारियाें और कर्मचारियों की लापरवाही व अनदेखी का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह है कि गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद सभी शहरवासी खासी परेशानी झेल रहे हैं। समय पर विकास कार्य नहीं करवाने और नियमित सफाई नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में बारिश का पानी भरा होने के साथ गंदगी पसरी है। रहवासी बदबू और मच्छरों से परेशान हो रहे हैं। कल्याणी नदी की सफाई के दौरान बाहर किनारों पर फेंका गया कूड़ा बारिश के कारण सड़कों पर आ गया है।

नगर के प्रमुख मार्ग, क्षेत्र और पॉश कॉलोनियों तक ही सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जबकि अन्य क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होती है, यदि कहीं होती भी है तो औपचारिकता निभाई जाती है। सिर्फ एक दिन की बारिश ने निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। वार्डों में समय पर विकास कार्य नहीं हुए। नालियों और पक्की सड़कों का निर्माण नहीं होने से कीचड़ तो हो रहा है, पानी निकासी भी पर्याप्त रूप से नहीं हो पाने से कीचड़ व गंदगी जमा हो रही है। आवास विकास से सटे जगतपुरा क्षेत्र में गंदगी जमा हो रही हैं। शहर भर में सड़कों के गड्ढों की स्थिति यह है कि पानी भरने के कारण यहाँ दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासी सुशील गावा, रजनीश राय व मनीष आर्या ने बताया कि निगम के कर्मचारी कभी महीने में 1-2 बार आकर सफाई के नाम पर औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। बीते रोज हुई बारिश के कारण स्थिति और भी खराब है। क्षेत्र में बनी नाली और नाले की सफाई तक नहीं की गई। जिससे नाले में बारिश के पानी के साथ गंदगी भरी पड़ी है। सफाई नहीं हाेने से बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

क्षेत्र में पेयजल सप्लाई पाइप लाइन के वाल्व सड़कों के बीच में होने के साथ वहां गड्ढे हो रहे हैं। कालोनी में नाला नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। नालियां जाम हाेने से बारिश का पानी और गंदगी भरी पड़ी है। सड़कों पर कीचड़ हुआ पड़ा है। —- शंकर गोलदार, रविन्द्र नगर निवासी

अभी तो मानसून नहीं आया तब यह स्थिति है। अगर निगम ने अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी तो बारिश का मौसम आने पर पूरे शहर में न सिर्फ जलभराव होगा बल्कि जलजनित बीमारियों से भी जूझना पड़ेगा। — सुनील सिंह, शक्ति विहार निवासी

मुख्य बाजार में तमाम दावों के बावजूद जल निकासी का कोई प्रबंध बीते तीन सैलून में नहीं किया गया। शहर की सबसे पुराना व पॉश इलाका होने के बावजूद यहाँ के निवासी उपेक्षित हैं। जरा सी बारिश में मुख्य बाजार तलैया में तब्दील हो जाता है। निगम इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। —— राहुल गावा , मुख्य बाजार निवासी

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments