Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के कोविड-19 के मरीजों में लगे चिकित्सा कर्मियों को देवभूमि व्यापार मंडल सदस्यों व भाजपा महिला मोर्चा कार्यकत्रियों ने माला डालकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा में जुटे इन कोरोना वारियर्स का आभार जताया।

पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने मेडिकल कर्मियों को शुभकामनाएं दी बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि यह सभी अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कोविड मरीजों के उपचार में वरदान साबित हो रहा है। प्रदेश में मरीज तेजी से ठीक हो रहे है और संक्रमण की दर भी कम हो रही है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है यहां पर सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से मरीजों के उपचार में जुटा है।

भाजपा जिला मंत्री श्वेता मिश्रा ने सभी स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे और कोविड को हराएंगे। कहा कि महिला मोर्चा की जहां भी आवश्यकता पड़ेगी वह स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता राठौर ने सभी स्टाफ को नमन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की वजह से ही लोग अपने घरों में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंडल व मोर्चा ने आईसीयू इंचार्ज डॉ एम के तिवारी, डॉ एस के गोस्वामी, सिस्टर संगीता, कमला,,अजिता, नुरिन, स्टाफ नर्स रेणु बाला, रमा, संदीप, सुदेश,,ललिता, रविंद्रा, कांता, अर्चना, वार्ड बॉय संजय, विशन दत्त, दीपक, कुलदीप, आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान हरजीत राठी महिला मोर्चा की नगर मंत्री सरोज चौधरी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments