Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandमहिला पुलिस कर्मी का रुद्रपुर में हुआ पीएम, पीएम बाद शव सौपा...

महिला पुलिस कर्मी का रुद्रपुर में हुआ पीएम, पीएम बाद शव सौपा परिजनों को 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किच्छा में सड़क दुर्घटना में मृत महिला पुलिस कर्मी का रुद्रपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पीएम हुआ। इस दौरान नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

बता दे कि शनिवार शाम नैनीताल से अपनी ड्यूटी समाप्त कर महिला पुलिस कर्मी कंचन सामंत आने घर खटीमा स्कूटी से जा रही थी। इस बीच किच्छा-पंतनगर रोड ओर एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमे उनकी मौत हो गयी थी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर रुद्रपुर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान नैनीताल एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा, लालकुआं सीओ प्रमोद कुमार शाह भी पीएम हाउस पहुँचे तथा मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजन मृतका के शव को अपने निवास स्थान बनबसा ले गया। जहाँ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की एक आठ साल की बच्ची भी है। वह काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को घर के किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खटीमा आ रही थी। मृतिका के मौत से घर मे कोहराम मच गया है। वही पुलिस वाहन की तलाश में भी लग गयी है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments