Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandचिकित्सक की सलाह : घर पर कैसे करें कोरोना से बचाव 

चिकित्सक की सलाह : घर पर कैसे करें कोरोना से बचाव 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  देशभर में कोरोना के आंकड़े आम जनता को डरा रहे हैं। रोजाना औसतन 3 लाख कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि जो लोग कोरोना को मात दे देते हैं उनमें से कई लोग दोबारा भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन अगर सावधानियां बरती जाए तो आप दोबारा कोरोना को अपने पास फटकने भी नहीं देंगे। सभी को जानकारी है कि कोरोना वायरस मुँह और नाक से शरीर में दाखिल होता है। नगर की प्रख्यात चिकित्सक आँचल ढींगरा ने बताया की कोविड के समय मुँह में कैसे सिम्पटम दिखाई दे सकते हैं।

डॉ आँचल कहती हैं कि यदि लोग सामान्यतः मुँह और नाक के लिए सावधानियां बरते तो कोरोना नजदीक नहीं आ सकता। साथ ही जो लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं उन्हें सलाह देते हुए डॉ आँचल का कहना था कि वह बीटाडीन से गार्गल और नाक में स्प्रे करें तो आगे इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।

डॉ आँचल की सलाह है कि हर व्यक्ति रोजाना बाहर से घर आने पर ऐसा करे। मुँह के लिए बीटाडीन और नाक के लिए स्प्रे बनाने के लिए 100 मिली की बीटाडीन की शीशी लें। इसमें से 15 मिली बीटाडीन निकालकर गिलास में तीन गुना यानी 45 मिली पानी डाले और फिर 30 सेकंड तक गरारे करे। गरारे के 10 से 15 मिनट बाद तक कुछ न खाए। फिर 15 मिनट के बाद साधारण पानी से मुंह साफ करके ही कुछ खाएं। इससे मुँह में इंफेक्शन नहीं होगा।

डॉ आँचल ने बताया कि नाक में हर दिन दो बार नमक के पानी का स्प्रे करना चाहिए। मेडिकल शॉप से सेलाइन यानी नमक के पानी की 200 मिली की बोतल लेकर उसमें 40 मिली बीटाडीन में से मात्र 5 प्रतिशत तक बीटाडीन लेकर मिक्स करें और छोटे छोटे स्प्रे की शीशियां तैयार करें, जिससे ड्राप नाक में डाली जा सके। इस प्रक्रिया से नाक के किसी भी इंफेक्शन से बचा जा सकता है। अंत में उन्होंने यह कहा कि केवल जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकले और दो गज दूरी व मास्क है जरूरी के नियम का पालन अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments