Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandविधायक ठुकराल ने शिवपुर में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

विधायक ठुकराल ने शिवपुर में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा गाँवों में चलाये जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान में सोमवार को ग्राम शिवपुर में सैनिटाइजेशन किया गया l इस दौरान उन्होंने स्वयं सैनिटाइजेशन की कमान संभाली उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाएं और वैक्सीनेशन करवाने से ही सब मिलकर इस कोरोना महामारी को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं हरसंभव प्रयास कर रही है। जनता को बस नियमों का पालन करते हुए सावधानी रखनी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु हो गयी। यह शहर एक परिवार है हमने इस परिवार रूपी शहर के कई सदस्यों को खोया है जिसका हर किसी को दुःख है। विधायक ने उन सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने क्षेत्र वासियों से धैर्य रखते हुए वैक्सीनेशन करने की अपील की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, आकाश बाटला, राहुल गुप्ता, चंदन भट्ट, अंकित बठला, मुकेश कुमार, संजय ठुकराल, विपिन शर्मा बिट्टू, बंटी कोली ने भी सहयोग दिया l

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments