Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandकिसानों द्वारा आहूत काला दिवस को कांग्रेसियों ने दिया समर्थन 

किसानों द्वारा आहूत काला दिवस को कांग्रेसियों ने दिया समर्थन 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने मंगलवार को किसानों द्वारा आहूत “काला दिवस’ के मौके पर सांकेतिक धरना दिया। किसान आन्दोलन के 6 माह पूर्ण होने पर किसानों के समर्थन में गाँधी पार्क में महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर कुछ समर्थकों सहित धरना देते बेहड़ ने कृषि कानून अविलम्ब वापस लिए जाने की मांग की।

बेहड़ ने कहा की केंद्र सरकार किसानों को प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। किसानों द्वारा किये जा रहे जन आन्दोलन को 6 माह पूर्ण हो चुके हैं। 500 से अधिक किसानों ने इस आन्दोलन में अपनी जान गंवा दी परन्तु केंद्र की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। देश भर में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए भी केंद्र सरकार किसानों से वार्ता करने तक को तैयार नही है।

बेहड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। किसान को अपनी फसल के भुगतान के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। किसान को केंद्र सरकार द्वारा फसलों का घोषित मूल्य भी नही मिल पा रहा है। भाजपा ने चुनाव से पूर्ण जो किसानों से वादे किये थे उन्हें केंद्र व राज्य सरकार पूरा करने में असफल साबित हुई है। उत्तराखंड सरकार अपने दायित्वों को भूल चुकी है। कहा कि केंद्र सरकार पहले भी किसानों को धोखा देती आई है, चाहे कर्ज माफ़ी का वादा हो या फसली बीमा की योजना हो या फसली लोन व बिना ब्याज के कर्ज हो किसानों को सिर्फ जुमलो के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है। धरने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बेहड़ के साथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा,पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा अनिल शर्मा, अरुण पांडेय मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments