Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandडीएम ने किया राधा स्वामी सत्संग ब्यास वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण 

डीएम ने किया राधा स्वामी सत्संग ब्यास वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  डीएम रंजना राजगुरु ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास रुद्रपुर में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वैक्सीन लगाने आये लोगों से भी वार्ता कर स्वास्थ्य व वैक्सीन लगाने के उपरांत आने वाले लक्षणों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है वे 30 मिनट तक सेन्टर में ही विश्राम करने के उपरांत अपने घर को जाये। सभी टीका लगाने वाले लोग अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर पूरी टीम का मनोबल बढाते हुये बधाई दी। डीएम राजगुरु ने राधा स्वामी सत्संग में संचालित किचन का भी अवलोकन किया।

सत्संग के एरिया सेक्रेटरी हरीश सेतिया ने वैक्सीनेशन सेन्टर के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 01 अप्रैल,2021 से अब तक 15 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सेंटर पर सोशल डिस्टेन्स, मास्क, टेम्परेचर जांच मशीन, सेनेटाइजर आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था की गयी है। इस दौरान किचन इंचार्ज चरणजीत कामरा व गुरूचरण सिंह ने बताया कि लगभग एक हजार से अधिक खाने के पैकेट प्रतिदिन शहर के विभिन्न कोविड सेंटर में दिया जाता है।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ डीएस पंचपाल, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, भारत भूषण चुघ, राजेन्द्र गिरधर, सतीश अरोरा, रवि वर्मा, अंकित अरोरा, संजीव गांधी, अरुण मदान, सूरज, दीपक गुम्बर, राजकुमार नारंग, पूजा चावला आदि सेवादार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments