भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिंह कालोनी वार्ड 33 में कोविड-19 की जांच के लिए कैम्प लगाया। जिसमें आरटीपीसीआर व एंटीजन के तहत लोगो के सैम्पल लिये गये। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिंह कालोनी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर कोविड-19 कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक लोगो ने कोरोना जांच कराई। टीम का नेतृत्व कर रहे डा. प्रदीप मेहर ने बताया की जिला प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रा में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जगह-जगह टेस्टिंग की जा रही है। आज आंगनवाड़ी केद्र, सिंह कालोनी में आरटीपीसीआर के लोगो के सैम्पल लिये गये है। जिसकी जांच के लिए सैम्पल स्वास्थ्य विभाग को भेजे जाएंगे। साथ ही मौकं पर ही दवाईयों की किट भी उपलब्ध् कराई जा रही है। डा. मेहर ने कहा कि इस कोरोना जांच में सभी लोग सहयोग कर रहे हैं।
वही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो को देखते हुए पूरी टीम को किसान मोर्चा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल चैहान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। जोकि सराहनीय कार्य है। उन्होने सभी लोगो से कोरोना जंच कराने की अपील भी की। इस दौरान पार्षद सुशील चैहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष राकेश सिंह सहित डा. सुरेन्द्र गुप्ता, विक्रम सिंह बिष्ट, संजय पाण्डे, सौरभ शर्मा, राजन सिंह, लक्ष्मह गौण, ममता शर्मा, आशा सुरेखा चैहान, अमृत कौर, कैलाशो गंगवार आदि मौजूद थे।



