Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandजिले के दिव्यांगजनो की सहायता के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

जिले के दिव्यांगजनो की सहायता के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। कोविड-19 की दूसरी लहर में जिले के दिव्यांगजनो की हर प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी हुए। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया है कि जनपद में निवासरत दिव्यांगजनों की कोविड-19 की दूसरी लहर के संक्रमण काल में कोविड-19 से बचाव, भोजन आदि की आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं, एम्बुलेंस सुविधा, वैक्सीनेशन सुविधा एवं अन्य सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तरीय हेल्पलाईन बनाई गई है। उन्होने बताया है कि दिव्यांगजनों की समस्त प्रकार की समस्याओं हेतु हेल्पलाईन न. 8171664887, 9639474016 एवं 9027108984 में प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक पंजीकरण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने हेल्पलाईन के संचालन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। वही उन्होने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) से समन्व्य स्थापित करते हुए अपने स्तर से दिव्यांगजनों की समस्त प्रकार की समस्याओं का पंजीकरण एवं निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments