Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandविधमानी माकेर्ट में हुई चोरी का पुलिस ने किया चार दिन में...

विधमानी माकेर्ट में हुई चोरी का पुलिस ने किया चार दिन में खुलासा

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधवानी मार्केट स्थित इलेक्ट्रोनिक्स के गोदाम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी के आरोप में पुलिस ने कबाड़ी सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुआ करीब सारा सामान भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि बीती 22 मई को विधवानी मार्केट में राजकुमार अरोरा के इलेक्ट्रोनिक्सी गोदाम से चोरी हो गई थी। जिसमें चोर करीब एक लाख रूपये का इलेक्ट्रोनिक्स का सामान चुरा ले गये थे। मामले में गोदाम स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। जिसकी ववेचना बाजार चैकी प्रभारी पूरन सिंह को सौंपी गयी थी और कई टीम लगाई गई थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार की रात को अंकुश निवासी गांधी कालोनी और किशोर निवासी महतोष को पकड़ा। दोनो में पूछताछ में अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उन्होने चोरी का सामान एक कबाड़ी और एक चायवाले को बेचा है। जिस पर पुलिस ने सुभाष कालोनी निवासी कबाड़ी सलमान और गांधी कालोनी निवासी चायवाला टीटू बंसल को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर कबाड़ी के गोदाम और चायवाले के घर से चोरी हुआ करीब सारा सामान भी बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल बिजेन्द्र साह, बाजार चैकी प्रभारी पूरन सिंह, आदर्श कालोनी चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक ललित पांडे, कांस्टेबल विपिन पांथरी, सुभाष चन्द्र, हेमंत, भगीरथ गोरखा, विकास साह आदि शामिल थे।

अंकुश और किशोर चोरी का सामान चुराकर सुभाष कालोनी निवासी कबाड़ का काम करने वाले सलमान और रोडवेज पर चाय का ठेला लगाने वाले टीटू बंसल को बेच दिया था। इन दोनो ने लालच में आकर सस्ते के चक्कत में चोरी का सामान खरीद लिया था। दोनो नया सामान सस्ते में खरीदकर किसी और को बेचने की फिराक में थे। उससे पहले की पुलिस के हत्थे चढ़ गये। दोनों के पास से पुलिस ने 21 सीलिंग फैन, एक गीजर, एक वॉल फैन, एक डिब्बा एमसीबी आदि बरामद किया।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गये अंकुश और किशोर इस गोदाम से पिछले पांच महीने से थोड़ा-थोड़ा करके सामान चुरा रहे थे। जिसकी भनक तक गोदाम स्वामी को नही लगी। बताया कि चोरो ने थोड़ा-थोड़ा करके लाखो का सामान चुरा लिया था।

सीओ सिटी अमित कुमार और कोतवाल विजेन्द्र शाह ने गोदाम के सीसीटीवी कैमरे पिछले एक साल से खराब होने पर नाराजगी भी जाहिर की। यही नहीं उस मार्केट में आसपास लगे 4-5 सीसीटीवी कैमरे भी पिछले कई दिनों से खराब पड़े है। जिस पर उन्होने सभी से अपील की कि वह अपने सीसीटीवी कैमरो को तुरंत दुरूस्त कराये और नहीं लगे होने पर सामथ्र्य अनुसार लगाए। जिससे की चोरी का घटना पर अंकुश लग सके। वही उन्होने व्यापार मंडल से भी बाजार में विभिन्न स्थानों परे सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध किया है। जिससे बाजार में चोरी ही घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments