Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandग्राम कीरतपुर में हुआ भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

ग्राम कीरतपुर में हुआ भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

विक्रम केशरी

भोपूराम खबरी, रुद्रपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण होने पर आज समाजसेवी एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने निकटवर्ती ग्राम कीरतपुर में ग्राम प्रधान निर्मला सिंह, मुरलीधर सिंह व वरिष्ठ नेता दीन दयाल मिश्रा सहित तमाम ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के प्रति संवेदनशील रहे हैं। प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने संपूर्ण देश में जहां वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान प्रारंभ किया वहीं सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्षों का बहुत महत्व है। फल व छाया के साथ साथ विभिन्न कार्यों के लिए इनसे लकड़ी भी प्राप्त होती है। आज कोरोना महामारी के दौरान संपूर्ण देश में ऑक्सीजन की कमी उत्पन्न हुई। पेड़ों से ही ऑक्सीजन की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। ग्राम प्रधान निर्मला सिंह ने कहा कि क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा ताकि क्षेत्र का पर्यावरण पूरी तरह से स्वच्छ बना रहे। भाजपा नेता चुघ व ग्राम प्रधान निर्मला ने ग्राम निवासी अनेक जरूरतमंद लोगों को राशन किट,मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये। इस दौरान देवेंद्र चौहान, दिलरंजन सिंह, विकास भारती, शब्बीर, अजय कुमार सिंह, विजय शर्मा, सुरेंद्र, रमेश, तरुण दत्ता, विनोद नैनवाल, वेद प्रकाश, पदम बिष्ट व गौतम थापा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments