Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandमंत्री भगत से ट्रांजिट कैंप में राशन डिपो बढ़ाने की मांग 

मंत्री भगत से ट्रांजिट कैंप में राशन डिपो बढ़ाने की मांग 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ की अगुवाई में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के भाजपा पार्षदों का एक शिष्टमंडल प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत से उनके हल्द्वानी स्थित आवास में मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर ट्रांजिट कैंप मैं करीब चालीस हजार की जनसंख्या के लिए मात्र एक राशन डिपो होने से लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया तथा जनहित में राशन डिपो की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया।

शिष्टमंडल से वार्ता करने के पश्चात भगत ने जनपद उधम सिंह नगर के जिला पूर्ति अधिकारी को ट्रांजिट कैंप में नये राशन डिपो खोलने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। चुघ ने भगत को बताया कि ट्रांजिट कैंप के लगभग 7 वार्डों के लिए पिछले लगभग 10 वर्षों से मात्र एक राशन डिपो होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सिडकुल की स्थापना के पश्चात बाहर अन्य राज्यों से भी हजारों लोग ट्रांजिट कैंप में किराएदार के रूप में रहकर फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं। जिनमें अधिकांश लोगों द्वारा यहां राशन कार्ड भी बनाए गए हैं। मात्र एक राशन डिपो होने के कारण कई बार लोगों को तीन-चार दिन तक लाइन में खड़े होने के बाद भी राशन नहीं मिल पाता। चुघ ने कहा कि जनसंख्या को देखते हुए अन्य राशन डिपो खोला जाना आवश्यक हो गया है। भगत ने शिष्टमंडल से वार्ता के बाद जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को ट्रांजिट कैंप में नए राशन डिपो खोलने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस संदर्भ में मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से भी स्वयं वार्ता करेंगे। शिष्टमंडल में पार्षद बबलू सागर, किरन लता राठौर, विधान राय, शिवकुमार आदि शामिल थे ।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments