Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandडीएम ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्यों की करी समीक्षा

डीएम ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्यों की करी समीक्षा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्यों की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता आदि का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर रिर्पोट प्रस्तुत करें। उन्होंने बसई, जसपुर के विद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि अभी तक किये गये कार्यों का फोटो सहित विवरण प्रस्तुत करें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये है कि राजकीय इंटर कालेज दिनेशपुर व राजकीय बालिका इंटर कालेज किच्छा में कार्यदायी संस्था द्वारा किये जा रहे बिजली, पानी आदि कार्यो की गुणवत्ता की जांच की जाए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य को निर्देश दिये है कि विद्यालयों में इंटरनेट नेट की व्यवस्था को दुरूस्त करें, ताकि विद्यार्थियों की स्मार्ट क्लास आदि में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समी़क्षा के दौरान अपने विभाग से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करें। जिलाधिकारी ने कहा आगामी 1 जुलाई से नये शिक्षा सत्र हेतु विभाग अपनी पूर्ण तैयारी कर ले।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी एके सिंह, , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चन्द्र आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments