Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandएक दिन भी नहीं टिका मेन होल पर लगा जाल

एक दिन भी नहीं टिका मेन होल पर लगा जाल

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। अक्सर अपनी कार्यशैली व निर्माण कार्यों की निम्न गुणवत्ता को लेकर चर्चा में रहने वाले नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है। मुख्य बाजार के बाटा चौक के समीप मेन होल को कवर करने के लिए बनाया गया जाल मात्र चौबीस घंटे में ही ख़राब हो गया। इसके बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में खासा गुस्सा है। सुरक्षा की दृष्टि से अब व्यापारियों ने इस जाल के आगे बैरिकेड खड़ा कर दिया है ताकि कोई दुर्घटना न हो।

ज्ञात हो कि नैनीताल राजमार्ग को मुख्य बाजार से जोड़ने वाले मोड़ पर नगर निगम ने जलनिकासी के नाले को साफ़ करने के लिए खुदाई कर एक मेन होल बनाया था। चार दिन पूर्व इस गड्ढे के ऊपर लोहे का जाल लगा दिया गया। हालाँकि तब भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगे थे जब जाल के चारों तरफ गन्दगी का बड़ा ढेर छोड़ दिया गया। इस ढेर से निकलने वाली बदबू से राहगीरों का चलना भी दूभर हो गया था। उद्योग व्यापार मंडल ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई तो बुधवार को जाल के चारों ओर से गन्दगी साफ़ कर दी गयी। मगर हैरत की बात यह रही कि गुरुवार आते तक लोहे का यह जाल इतना कमजोर निकला कि जरा से आवागमन से पूरा मुड गया। एक दिन में ही निगम द्वारा लगाए गए मटेरियल की पोल खुल गयी। अब व्यापारियों ने इस गड्ढे के चारों ओर पुलिस द्वारा प्रयोग किये जाने वाले बैरिकेड लगा दिए हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो।

नगर निगम एक ओर जीरो टॉलरेंस नीति और भ्रष्टाचार हटाने की बात करता है। लेकिन इस तरह के निम्न गुणवत्ता के कामों से साबित होता है कि नगर निगम की कथनी और करनी में फर्क है। इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन बहुत ज्यादा है ऐसे में इस कमजोर जाल के टूटने का खतरा है। राहगीर भी छोटी हो सकते हैं और कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। इस जाल को तत्काल बदलकर मजबूत सरिये का जाल लगना चाहिए। —- संजय जुनेजा, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल

सुबह से कई लोग इस जाल पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। निगम में फ़ोन कर इसे तत्काल बदलने का आग्रह किया था। लेकिन कोई सार्थक उत्तर न मिलने पर हमने खुद ही यहाँ बैरिकेड लगाकर अस्थायी तौर पर इसे सुरक्षित कर दिया है। निगम को अपनी कार्यशैली सुधारने की नितांत आवश्यकता है। —— सरदार इन्दरजीत सिंह, मोबाइल व्यापारी

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments