Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandनेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं का कहना था कि इंदिरा हरिदेश के निधन से कांग्रेस ही नहीं पूरे उत्तराखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है।

पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के आवास पर आयोजित शोक सभा में कांग्रेस जनों ने कहा कि इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड की दिग्गज नेताओं में गिनी जाती थी। उन्होंने उत्तराखंड राज्य बनने के बाद प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी थी। उनके 45 वर्षों के अनुभव का प्रदेश को बहुत लाभ मिला। कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि जब भी क्षेत्र में किसी भी कार्यकर्ता को कोई जरूरत होती थी तो हृदयेश हमेशा उनके लिए तैयार रहती। उन्हें संसदीय नियमों का सम्पूर्ण ज्ञान था जिसकी वजह से सभी राजनीतिक दलों के नेता उनसे सलाह मशवरा किया करते थे। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई करना कभी संभव नहीं हो सकेगा। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री राजीव कामरा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, पार्षद सुरेश गोरी, रमेश कालड़ा, प्रीति साना, सचिन मुंजाल, मोहन खेड़ा, अबरार अहमद, बबीता बैरागी, दिलीप अधिकारी, अजय यादव, चंद्रशेखर डब्ल्यू, राघव सिंह, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, रवि कठेरिया, पार्षद मोहन भारद्वाज, राजेश कुमार, मानस बैरागी, संजीव रस्तोगी, मोनिका ढाली, सुदर्शन शर्मा, गब्बर कोली, सरोज रानी, राकेश यादव ,उमर अली, उमा सरकार, गौरव खुराना, हरनाम सिंह नारंग, अनिल शर्मा, सतबीर सिंह, अमर सिंह कश्यप, राजीव गुप्ता, रहीम अंसारी, प्रकाश शर्मा, जगदीश कर्मकार, रवि कुमार, नितिन कुमार, देव कोहली, रोहित विश्वास, राजेंद्र राठौर , बेबी सिकदर, जमुना, अमिता सरोला, पृथ्वीराज गुप्ता,,सरवन सिंह सिद्धू, गुरसाजन सिंह, दिव्य प्रकाश पांडे, रंजीत राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments