Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandफायरिंग मामले में दोनो पक्षो ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस जांच में...

फायरिंग मामले में दोनो पक्षो ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। शुक्रवार देर रात प्रीत विहार कालोनी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनो पक्षों से पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही मामले में किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रीत विहार कालोनी निवासी हर प्रसाद और अकबर हुसैन के परिवार के बीच शुक्रवार की देर रात लेनदेन के मामले को लेकर कहासुनी हो गई। जो बाद में बाद मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते मारपीट के दौरान पथराव व फायरिंग होने लगी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहंुच गये। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटा कर घटना स्थल ने गोली के चार खोखे भी बरामद किये। वही इस दौरान दोनो पक्षो के तीन लोग भी घायल हो गये थे। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पाताल ले जाया गया। मामले में दोनो पक्षो की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर में हर प्रसाद ने कहा कि रफीक व सद्दाम आदि ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की और घर पर पथराव किया। इसमें उनका पुत्र घायल हो गया। आरोप लगाया कि इस दौरान दसरे पक्ष के लोगो ने फायरिंग भी की। वही दूसरे पक्ष से जायदा पत्नी अकबर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात को सुनीन, राजू और राजू के पिता समेत अन्य लोग घर में घुस आये और मारपीट करने लगे। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। कोतवाल विजेन्द्र साह ने बताया कि दोनो पक्षो की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फायरिंग और घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments